बांदा में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक लल्लूराम की मौत हो गई। यह घटना कोतवाली नगर के बांधा पुरवा के पास उस समय हुई, जब युवक शहर से अपना काम निपटाकर घर लौट रहा था। मृतक के भाई अवधेश ने बताया कि अचानक सड़क पर एक घोड़ा आ गया, जिससे बाइक सवार लल्लूराम की टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल लल्लूराम को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
बांदा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:घोड़े से टकराई बाइक, घर लौटने के दौरान हादसा
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
