बांसडीह चेयरमैन की गाड़ी को टक्कर, चालक से मारपीट:वाराणसी से लौटते समय सफारी सवारों ने दी गोली मारने की धमकी

📅 Published: February 3, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

बलिया के बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बब्लू की गाड़ी को सोमवार देर रात गाजीपुर में एक सफारी वाहन ने टक्कर मार दी। वाराणसी से लौटते समय हुई इस घटना में सफारी सवार लोगों ने चेयरमैन के चालक के साथ मारपीट की और उसे गोली मारने की धमकी भी दी। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष अपने चालक और व्यापार मंडल अध्यक्ष बांसडीह विजय कुमार गुल्लर के साथ वाराणसी से वापस आ रहे थे। गाजीपुर क्षेत्र में पहुंचते ही पीछे से आ रही एक सफारी स्ट्रोम गाड़ी ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने बताया कि सफारी स्ट्रोम ने करीब दो सौ मीटर आगे जाकर उनकी गाड़ी को दोबारा टक्कर मारी। दूसरी टक्कर के बाद सफारी से उतरे लोगों ने चालक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने चालक को जान से मारने और गोली मारने की धमकी भी दी। चालक ने किसी तरह गाड़ी लेकर वहां से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद सफारी सवार लोगों ने दूर तक उसका पीछा किया। घटना के बाद चेयरमैन गाजीपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बब्लू की तहरीर पर गाजीपुर कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *