बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत:खेत से लौटते समय हुआ हादसा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसा हो गया। जिसमें साइकिल से घर लौट रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग नेकराम की मौत हो गई। हादसा कटरा पुल के पास उस समय हुआ, जब नेकराम खेत से घर वापस आ रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेकराम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं। रात में क्षेत्र से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े बुजुर्ग को देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में नेकराम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मानपुर थाना टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से मिले निशानों के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि नेकराम को किसी तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने टक्कर मारी होगी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्थल निरीक्षण करते हुए शव का पंचायतनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने बताया कि नेकराम रोजाना की तरह रात में खेतों से लौट रहे थे और दुर्घटनास्थल से उनका घर अधिक दूर नहीं था। कुछ ही दूरी पर पहुँचने से पहले यह हादसा हो गया। नेकराम मेहनती किसान के रूप में जाने जाते थे, उनकी अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *