केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी आज बड़ौत स्टेशन पहुंचेंगे। वे दिल्ली से शामली के बीच चलने वाली दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर करीब 2 बजे शुरू होगा। रेल अधिकारियों की देखरेख में बड़ौत स्टेशन पर मंच और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों और रेलवे ने स्टेशन का निरीक्षण किया है। इन दो नई ट्रेनों के शुरू होने से बागपत, बड़ौत, शामली और मुजफ्फरनगर के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। हजारों लोगों का दैनिक सफर आसान होगा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में इस नई सुविधा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नेता भी लगातार कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
बागपत को मिलेंगी दो नई ट्रेनें:दिल्ली-शामली के बीच चलेंगी, केंद्रीय मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
