बागपत में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर:तीन लोग गंभीर घायल, अस्पताल में उपचार जारी

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बागपत में तिलवाड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना तिलवाड़ा गांव के समीप हुई। कुरड़ी निवासी गुलाब अपने दो अन्य साथियों के साथ स्कूटी पर सामान लेने जा रहे थे। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उच्च केंद्र (जिला अस्पताल) रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छपरौली थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और घायलों का उपचार जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *