बागपत में एक सगाई समारोह के दौरान तंदूर पर रोटी बनाते समय एक मुस्लिम युवक द्वारा उस पर थूकने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना बागपत जिले के थाना बालेनी क्षेत्र स्थित जगत फार्म हाउस की बताई जा रही है। 38 सेकंड के इस वीडियो में युवक को तीन रोटियां बनाते और उन पर थूकते हुए साफ देखा जा सकता है। सगाई समारोह में मौजूद किसी व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
बागपत में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो:सगाई समारोह में तंदूर पर रोटी बना रहा था, पुलिस से शिकायत की
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
