बागपत में पुआल लदी ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मारी:चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर, बरनावा आ रहे थे

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने धान के पुआल से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव के समीप हुई। हरियाणा से धान का पुआल लेकर फरीद, शकील, रिहान और हारून बागपत के बरनावा गांव जा रहे थे। सरूरपुर गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली तुरंत पलट गई। घायलों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें लगी हैं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक फरीद ने पुलिस से शिकायत करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *