बागपत में फैक्ट्री संचालक और बेटे पर जानलेवा हमला:सौतेला भाई समेत 6 पर FIR, सबूत मिटाने के लिए कमरे में तोड़फोड़

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बागपत के शहर कोतवाली क्षेत्र में फैक्ट्री संचालक नईमुद्दीन और उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस वारदात को नईमुद्दीन के सौतेले भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सौतेला भाई साथियों के साथ फैक्ट्री पर पहुंचा पीड़ित के अनुसार उनका सौतेला भाई लंबे समय से उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहा था। इसी विवाद के चलते वह सोमवार को अपने 5-6 साथियों के साथ नईमुद्दीन की फैक्ट्री पर पहुंचा। अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने नईमुद्दीन और उनके बेटे को बुरी तरह पीटा। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए कमरे में भी तोड़फोड़ की गई। 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नईमुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने उनके सौतेले भाई शम्मी, इमरान, तहसीन, सहदेव, राकेश और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमले के बाद नईमुद्दीन और उनके बेटे का उपचार जारी है। परिवार ने आरोप लगाया कि संपत्ति विवाद के चलते उन्हें बार-बार धमकियां मिल रही हैं और शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *