बागपत की माता कॉलोनी में स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। नगर पालिका द्वारा इसके नवीनीकरण के लिए 10 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यह कार्य सभासद मोहन चौहान के प्रयासों के बाद संभव हो पाया है। मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। शीतला माता मंदिर बागपत शहर में भक्तों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। काफी समय से इस मंदिर के नवीनीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, क्योंकि इसकी हालत ठीक नहीं थी। सभासद मोहन चौहान ने बताया कि मंदिर की खराब स्थिति और लगातार लोगों की मांग के बाद उन्होंने नगर पालिका को इसका प्रस्ताव भेजा था। नगर पालिका ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए 10 लाख रुपये का बजट पास कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए सभासद मोहन चौहान और बागपत नगर पालिका का धन्यवाद किया है। उनका कहना है कि इस ऐतिहासिक मंदिर का सौंदर्यीकरण बहुत जरूरी था।
बागपत में शीतला माता मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू:10 लाख के बजट से होगा नवीनीकरण, स्थानीय लोगों में खुशी
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
