बाराबंकी में तांबे के तारचोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार:पुलिस ने तमंचा और कारतूस किया बरामद, फैक्ट्री और गोदामों में करते थे वारदात

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में पुलिस ने तांबे के तार चोरी करने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तांबे के तार की पांच रीलें, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया के पर्यवेक्षण में कुर्सी पुलिस टीम ने शनिवार को उमरा चमरही मोड़ के पास से इन चोरों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कदीम, अर्जुन, प्रियांशु, विशेष और चांदबाबू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। वे पहले फैक्ट्रियों और गोदामों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही तांबा तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर की रात को इन्होंने ग्राम अमरसण्डा स्थित ट्रू पावर लिमिटेड फैक्ट्री से लगभग 7 किलोग्राम तांबे का तार चोरी किया था। गिरोह के सदस्य कदीम और विशेष का आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क की भी गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार प्रजापति, कांस्टेबल मनोज रावत, मनीष कुमार, बृजेश कुमार और धनंजय यादव शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *