बाराबंकी में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की थी हत्या:शराब पीने से मना करने पर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बाराबंकी में शराब पीने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी की डंडों से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना 19 नवंबर की टिकैतनगर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव का है। जानकारी के अनुसार, कुसुमा ने अपने पति कन्हैया लाल को शराब पीने से रोका था। इससे नाराज होकर कन्हैया लाल ने उस पर बुरी तरह हमला कर दिया और डंडे से लगातार पीटता रहा। कुसुमा गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर कुसुमा की मां शिवकली, निवासी ठाकुरपुर मजरा गाजीपुर (थाना रामसनेहीघाट), मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि कन्हैया लाल ने उन्हें धमकाते हुए कहा, इसे अपने घर ले जाओ, नहीं तो जान से मार डालूंगा। अगले दिन 20 नवंबर को शिवकली ने टिकैतनगर थाने पहुंचकर दामाद कन्हैया लाल के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत में उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। लेकिन घटना के अगले ही दिन, 21 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे, गंभीर रूप से घायल कुसुमा की मौत हो गई। टिकैतनगर कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि पहले दर्ज मारपीट के मुकदमे में अब हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *