बाराबंकी में मारपीट में घायल महिला की मौत:टिकैतनगर के गोबरहा गांव में पति पर लगा आरोप

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

टिकैतनगर थाना क्षेत्र में पति द्वारा की गई मारपीट में घायल एक महिला की मृत्यु हो गई। महिला की मां ने पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सरयू नदी किनारे स्थित गोबरहा गांव की है। जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर, 2025 को शाम लगभग 6 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि पति कन्हैया लाल ने शराब के नशे में अपनी पत्नी कुसुमा को डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जब कुसुमा की मां शिवकली मौके पर पहुंचीं, तो दामाद कन्हैया लाल ने कथित तौर पर कहा, “इसे अपने घर ले जाओ, नहीं तो जान से मार डालेंगे।” घायल कुसुमा की मां शिवकली (पत्नी रामकेतार, निवासी ठाकुरपुर मजरे गाजीपुर, थाना रामसनेहीघाट, बाराबंकी) ने 20 नवंबर, 2025 को कोतवाली टिकैतनगर में दामाद कन्हैया लाल के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। शिवकली ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका दामाद अक्सर उनकी बेटी कुसुमा के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। मुकदमा दर्ज होने के अगले दिन, 21 नवंबर, 2025 की सुबह लगभग 4 बजे महिला कुसुमा की मृत्यु हो गई। कोतवाल टिकैतनगर जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मुकदमा पहले से दर्ज है। अब मृत्यु होने के बाद इसमें संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *