बिजनौर के अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए आरोप, अस्पताल सील करने की प्रक्रिया शुरू

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बिजनौर के नजीबाबाद के इएवा अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जहानाबाद निवासी रतिराम की पत्नी कविता को अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी जान चली गई। यह घटना सोमवार को हुई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलने पर उप जिला चिकित्सा अधिकारी केपी सिंह अस्पताल पहुंचे। उनके निर्देश पर अस्पताल को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *