बिजनौर में कार के पास दिखा बाघ, VIDEO:शादी समारोह में जा रहे लोगों ने कैमरे में किया कैद, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बिजनौर के कालागढ़ में एक कार के पास बाघ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। यह घटना पुराने कालागढ़ से नई कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर मंदिर के पास हुई। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कुछ लोगों ने अपनी कार के पास से बाघ को गुजरते देखा, जिससे वे दहशत में आ गए। कार में बैठे लोगों ने बाघ को अचानक अपने सामने देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बाघ का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटना के बाद से इलाके में राहगीरों में दहशत का माहौल है। कालागढ़ रेंजर रूपाली ने बाघ देखे जाने के बाद से क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने गश्ती दल भी तैनात किए हैं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *