बिधूना का 'सफरी लंगूर':ई-रिक्शा की छत पर करता है सफर, मोमोज का शौकीन है लंगूर

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना कस्बे में एक लंगूर इन दिनों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह लंगूर इंसानों से बिल्कुल नहीं डरता, बल्कि उनके साथ सफर करता है और उनके खाने-पीने का लुत्फ उठाता है। यह लंगूर अपनी अनोखी यात्रा शैली के लिए विशेष रूप से चर्चा में है। इसे अक्सर ई-रिक्शा की छत पर एक यात्री की तरह सफर करते हुए देखा जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बिधूना से 10-15 किलोमीटर दूर तक आसपास के छोटे कस्बों और गांवों तक ई-रिक्शा से जाता है। यह रामगढ़, बेला, रूरूगंज और ऐरवाकटरा जैसे स्थानों तक आराम से यात्रा करता है। थोड़ी देर रुकने के बाद, यह बिधूना की तरफ आने वाले किसी अन्य ई-रिक्शा की छत पर बैठकर वापस लौट आता है। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
तस्वीरों में देखिए… इस लंगूर का व्यवहार बेहद शांत और दोस्ताना है। लोगों ने बताया कि यह किसी भी व्यक्ति के साथ हिंसक व्यवहार नहीं करता है और न ही किसी को डराने की कोशिश करता है। यह बिल्कुल सहज और शांतिपूर्ण तरीके से लोगों के बीच रहता है। सफर के शौकीन इस लंगूर को खाने-पीने का भी शौक है। इसे अक्सर बाजार में लगी रेहड़ियों पर बैठा देखा जा सकता है। यह मोमोज और फल जैसी चीजें खाते हुए पाया जाता है। जब यह अपना पेट भर रहा होता है और आसपास लोग होते हैं, तो यह उन्हें डराने की बजाय अपने खाने में व्यस्त रहता है। बिधूना के लोगों के लिए यह लंगूर अब रोजमर्रा का हिस्सा बन गया है। इसकी अनोखी हरकतें उन्हें आकर्षित करती हैं और यह घटना इंसान और जानवर के बीच सहज सह-अस्तित्व का एक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *