बुक रिव्यू- सबको चाहिए खुशियां, प्यार और पैसा:मिलेगा कैसे, समझने के लिए पढ़ें ये किताब, वो 21 विचार, जो आपकी जिंदगी बदल देंगे

📅 Published: January 8, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

किताब- जीवन बदलने वाले 21 प्रभावशाली विचार (अंग्रेजी किताब ‘21 बिग आइडियाज दैट विल चेंज योर लाइफ’ का हिंदी अनुवाद) लेखक- डेरियस फरू अनुवाद- अंजलि तिवारी प्रकाशक- पेंगुइन मूल्य- 299 रुपए ‘जीवन बदलने वाले 21 प्रभावशाली विचार’ में डेरियस फरू ने इतिहास के महान विचारक सेनेका, नीत्शे, फ्रॉयड और नवल रविकांत के इंटेलिजेंस से मिली सीख को पिरोया है। उन विचारों को मौजूदा समय के हिसाब से ढाल दिया है। इसमें कोई भारी-भरकम फिलॉसफी नहीं है, बल्कि छोटे-छोटे, आसान सबक हैं, जो तुरंत आजमाए जा सकते हैं। खासतौर पर 20 से 45 साल के युवाओं के लिए ये किताब एक गाइड बुक की तरह है, जो आपको प्रोडक्टिव बनने, धन कमाने और जिंदगी में मकसद ढूंढने में मदद करती है। लेखक डेरियस फरू खुद एक लाइफ प्रोडक्टिविटी एक्सपर्ट हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जैसे ‘द स्टोइक पाथ टू वेल्थ’ और उनका ब्लॉग लाखों लोगों को प्रेरित करता है। फरू कहते हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई असफलताएं देखीं, लेकिन पुरानी किताबों से सीखा कि असली ताकत विचारों में है। ये किताब उनके 21 बेहतरीन निबंधों पर बनी है, जो इतिहास की बुद्धिमत्ता को आज के चैलेंजेस से जोड़ती है। पढ़ते हुए आपको लगेगा कि ये विचार सदियों पुराने हैं, लेकिन आज रील स्क्रॉलिंग और जॉब प्रेशर के बीच बिल्कुल फिट बैठते हैं। किताब क्या सिखाती है? आज की दुनिया में हम कितनी किताबें पढ़ लेते हैं, लेकिन ज्यादातर भूल जाते हैं। फरू की ये किताब अलग है- हर विचार छोटा सा है, लेकिन गहरा असर छोड़ता है। ये 21 विचार जीवन के हर कोने को छूते हैं। अच्छी आदतें कैसे बनाएं, फोकस कैसे बनाए रखें, धन कैसे जमा करें, रिश्ते कैसे मजबूत करें। किताब बताती है कि जिंदगी बदलने के लिए बड़े बदलाव की जरूरत नहीं, बस सही विचारों को अपनाना जरूरी है। इसमें लिखी रियल-लाइफ स्टोरीज आपको कनेक्शन फील करवाती हैं। किताब क्यों है इतनी खास? ये किताब इसलिए खास है, क्योंकि ये आपको लेक्चर नहीं देती, बल्कि हाथ पकड़कर रास्ता दिखाती है। फरू की भाषा इतनी सरल है कि लगता है कॉफी शॉप में बैठकर किसी दोस्त से बात कर रहे हैं। कोई भारी शब्द नहीं, कोई लंबे पैराग्राफ नहीं। इसके बावजूद इसका असर लंबा चलता है। किताब आधुनिक चुनौतियों की भी बात करती है, जैसे अटेंटिव रहकर एआई कैसे इस्तेमाल करें या सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने से कैसे बचें। किताब से सीखें ये 7 बातें फरू ने 21 विचारों को ऐसे बुना है कि हर एक जीवन का कोई न कोई पहलू सुधार दे। यहां हम इसकी 7 ऐसी बातें जानते हैं, जो आपके दिन बदल सकते हैं। अपनी जिंदगी की कमान खुद संभालें किताब का पहला विचार ये सिखाता है कि जिंदगी में कोई ‘सुपरहीरो’ आपको बचाने नहीं आता है। सेनेका की स्टोइक फिलॉसफी से प्रेरित होकर फरू कहते हैं, आप जो कंट्रोल कर सकते हैं, उसी पर फोकस करें। कई बार हम दूसरों को दोष देते रहते हैं, लेकिन असली बदलाव खुद से शुरू होता है। क्या करें? आदतों का जादू समझें फ्रायड की साइकोलॉजी से लिया ये विचार बताता है कि हमारी 90% जिंदगी आदतों से चलती है। फरू कहते हैं, अच्छी आदतें बनाना आसान है, अगर छोटी आदतों से शुरू करें। इसमें एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो रोज 10 पेज पढ़ने की आदत से राइटर बन गया। क्या करें? फोकस की ताकत समझें नीत्शे की सोच से प्रेरित ये सबक कहता है कि बिखरा (क्लटर्ड) दिमाग बर्बादी लाता है। आज के दौर में नोटिफिकेशंस हमें भटकाते हैं, लेकिन फोकस से आप ज्यादा हासिल कर सकते हैं। क्या करें? धन जमा करने के सिद्धांत अपनाएं यह विचार नवल रविकांत की अच्छे निवेश वाली सोच से लिया गया है। ये विचार बताता है कि अमीर बनना किस्मत का खेल नहीं, बल्कि एक सिस्टमेटिक तरीका है। फरू सरल तरीके बताते हैं, बचत करें, निवेश करें और कंपाउंडिंग का जादू देखें। क्या करें? जीवन का मकसद खोजें किताब कहती है कि बिना मकसद की जिंदगी, बिना मेनू का रेस्तरां जैसी है। फरू प्राचीन विचारकों से ली सलाह देते हैं कि खुद से सवाल पूछें- क्या मुझे ये काम खुशी दे रहा है? क्या करें? लचीले बनें, असफलता से डरें नहीं ये विचार रेजिलिएंस पर फोकस करता है। फरू कहते हैं, असफलताएं टीचर हैं। इसमें एक उद्यमी की स्टोरी बताई गई है, जो 5 फेलियर के बाद सफल हुआ। क्या करें? बैलेंस्ड लाइफ का फॉर्मूला काम और जिंदगी का संतुलन आज की सबसे बड़ी चुनौती है। फरू बताते हैं कि आराम के बिना आप प्रोडक्टिव नहीं हो सकते हैं। एआई का इस्तेमाल करके समय बचाएं, लेकिन इंसानी रिश्तों को न भूलें। क्या करें? दोस्त की तरह लगेगी ये किताब ‘जीवन बदलने वाले 21 प्रभावशाली विचार’ पढ़ते हुए आपको लगेगा जैसे डेरियस फरू आपके कंधे पर हाथ रखकर कह रहे हों, ‘चल, ये ट्राई करते हैं।’ ये कोई सख्त कोचिंग नहीं, बल्कि हल्की-फुल्की सलाह है, जो हंसाती भी है और सोचने पर मजबूर भी करती है। किताब छोटी है, लेकिन उसके विचार लंबे समय तक साथ चलते हैं। अगर आपकी जिंदगी में क्लैरिटी की कमी है या निर्णय लेने में उलझन है, तो ये आपके लिए है। क्यों पढ़ें? क्योंकि ये किताब वो शॉर्टकट देती है, जो स्कूल-कॉलेज में नहीं सिखाया जाता है। प्राचीन बुद्धिमत्ता को आज के एआई जैसे टूल से जोड़कर ये आपको सशक्त बनाती है। हर विचार के साथ प्रैक्टिकल टास्क हैं, जैसे ‘आज एक आदत बदलो।’ अगर आप सोचते हैं कि फिलॉसफी बोरिंग है, तो ये किताब उसे मजेदार बना देगी। कुल मिलाकर, 21 विचार जो आपकी जिंदगी को ट्रांसफॉर्म कर सकते हैं- बस पढ़ो और अपनाओ। ……………… ये खबर भी पढ़िए बुक रिव्यू: सुबह के पहले घंटे में छिपा है चमत्कार: सुबह की ये 6 आदतें बदल देंगी आपका जीवन, जल्दी उठना सिखाएगी ये जादुई किताब मशहूर अमेरिकी लेखक, स्पीकर और सक्सेस कोच हैल एलरॉड की किताब ‘द मिरेकल मॉर्निंग’ हमें यही सिखाती है। ये किताब बताती है कि कैसे सुबह जल्दी उठकर कुछ सरल आदतें अपनाने से हमारा पूरा दिन बदल सकता है। आगे पढ़िए…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *