बुलंदशहर में प्रदूषण बेकाबू:AQI 312 पहुंचा, लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश की शिकायत

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बुलंदशहर में वायु प्रदूषण का स्तर शुक्रवार को एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। गुरुवार को मामूली सुधार के बाद शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 312 दर्ज किया गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार को यह आंकड़ा 302 था। जिले में 8 नवंबर से लगातार वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर बना हुआ है। खुर्जा में भी 8 से 19 नवंबर के बीच केवल एक दिन हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार देखा गया था, लेकिन अधिकांश दिनों में स्थिति खराब रही। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी जब एक्यूआई 300 के करीब था, तब भी ये शिकायतें बनी हुई थीं। शुक्रवार को स्थिति और गंभीर होने पर जिला अस्पताल की ओपीडी में आंखों में जलन के 47 और गले में खराश के 36 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डॉ. पंकज ने बताया कि प्रदूषण का सीधा असर श्वसन तंत्र पर पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा रोगियों को अधिक खतरा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *