बुलडोजर से मुंह के बल गिरे BJP नेता, VIDEO:रन फॉर यूनिटी पदयात्रा में शामिल होने गए थे, बाल-बाल बचे

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

श्रावस्ती में सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ पदयात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा बुलडोजर से नीचे उतरते समय अचानक गिर पड़े, हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह पदयात्रा गुरुवार को इकौना के जगजीत इंटर कॉलेज से भाजपा द्वारा निकाली गई थी। इसमें भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय, जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। पदयात्रा का मुख्य आकर्षण बुलडोजर था, जिस पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता सवार थे। बताया गया कि जब बुलडोजर का अगला हिस्सा नीचे जमीन की ओर झुकाया जा रहा था ताकि सवार लोग उतर सकें, तभी जमीन के पास पहुंचते ही नीचे उतरते समय भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा का संतुलन बिगड़ गया और वे अचानक नीचे गिर गए। गनीमत रही कि जमीन पर गिरने के बावजूद भी मिश्रीलाल वर्मा सुरक्षित रहे और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जिलाध्यक्ष को अचानक गिरते और लोगों द्वारा उन्हें संभाला गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *