बेटी को विदा करते ही मां की हुई मौत:फर्रुखाबाद में शादी के अगले बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फर्रुखाबाद में बेटी की विदाई के कुछ घंटों बाद मां का निधन हो गया। यह घटना शनिवार को हुई जब शहर के कटरा बू अली मोहल्ला निवासी सुमन यादव ने अपनी बेटी दुर्गा को विदा किया। जानकारी के अनुसार, सूरज यादव की पुत्री दुर्गा का विवाह शुक्रवार रात माधौपुर निवासी विजय यादव से हुआ था। गेस्ट हाउस में शादी की रस्में पूरी होने के बाद शनिवार मां सुमन यादव ने बेटी की विदाई की। बारातियों के जाने के तुरंत बाद सुमन यादव की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें एक नर्सिंग होम ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी सुमन यादव ने दम तोड़ दिया। मां के निधन की खबर मिलते ही बेटी दुर्गा और दामाद विजय यादव शादी के जोड़े में ही घर लौट आए। घर में शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों ने इसे एक सामान्य मौत बताया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *