बरेली में हत्या के एक मामले की जांच बदलने की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। ग्राम महमूदपुर निवासी रामवीर ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि थाना कैंट पुलिस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। रामवीर ने बताया कि 10 नवंबर को उनके बेटे राजेश पर हुए हमले के बाद थाना कैंट में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस केस में बबलू, केसरी, नरवीर और रविंदर को नामजद किया गया था। लेकिन, मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कैंट पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित का कहना है कि जांच की प्रगति संबंधी सूचना भी उन्हें नहीं दी जा रही। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मामले की विवेचना थाना कैंट से हटाकर किसी अन्य थाने या स्वतंत्र जांच एजेंसी को सौंपने की मांग की। उनका कहना है कि इससे निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सकेगी और आरोपियों को सजा मिल पाएगी। एसएसपी कार्यालय ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर लिया है। मामला जल्द समीक्षा के लिए भेजे जाने की संभावना है।
बेटे की हत्या के मामले में जांच ट्रांसफर की मांग:बरेली पुलिस पर लापरवाही का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
