MNNIT (मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) के असिस्टेंट प्रोफेसर एम. वेंकटेश नायक के मामले में संस्थान बैकफुट पर आ गया है। निलंबित किए गए प्रो. वेंकटेश का निलंबन आज सोमवार को बहाल कर दिया गया है। वहीं, MNNIT के जन संपर्क अधिकारी विकास श्रीवास्तव का कहना है कि एम. वेंकटेश ने माफी मांग ली है इसलिए उनका निलंबन वापस कर दिया गया है। बता दें कि सितंबर में ही वेंकटेश को निलंबित किया गया था। दरअसल, वेंकटेश ने आरोप लगाया था कि अनुसूचित जन जाति के हाेने की वजह से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कुछ प्रोफेसरों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। आइसा ने कहा, छात्रों के आंदोलन का नतीजा आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा, अनुसूचित जनजाति के फैकल्टी डॉक्टर वेंकटेश को पिछले दो महीने से निलंबन करके उनकी तनख्वाह और अकादमी जिम्मेदारियां से वंचित कर दिया गया था। इसके खिलाफ एमएनएनआइटी गेट पर विरोध प्रदर्शन दर्ज किया गया था। इसी आंदोलन के दबाव में आकर एमएनएनआइटी प्रशासन द्वारा निलंबन वापस ले लिया गया है जो स्पष्ट रूप से आंदोलन की जीत है। इस लड़ाई में शामिल आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में वंचित समुदाय से आने वाले फैकेल्टी और छात्रों के साथ लगातार उत्पीड़न बढ़ रहा है जो शर्मनाक हैं, इसके खिलाफ न्यायप्रिय लोग एकजुट होकर आंदोलन और आक्रोशित थे जिसका परिणाम हुआ कि निलंबन वापस ले लिया गया है।
बैकफुट पर MNNIT, असिस्टेंट प्रो. का निलंबन बहाल:प्रयागराज में एम. वेंकटेश नायक को किया गया था निलंबित, आइसा ने किया था प्रदर्शन
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
