बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली वृन्दावन आए:सदगुरू रीतेश्वर महाराज से की मुलाकात, कहा यहां आकर धन्य हुआ

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली मथुरा के वृन्दावन पहुंचे। जहां उन्होंने वाराह घाट क्षेत्र में बने संत रितेश्वर महाराज से मुलाकात की। यहां वह करीब आधा घंटे तक रहे। परिवार के साथ पहुंचे एक्टर आदित्य पंचोली ने यहां रितेश्वर महाराज से कहा आपके दर्शन कर वह धन्य हो गए। संत ने पहनाई चुनरी वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में वाराह घाट इलाके में स्थित आश्रम पहुंचे आदित्य पंचोली को सदगुरु रितेश्वर महाराज ने चुनरी पहनाकर स्वागत किया। यहां दोनों ने आध्यात्मिक चर्चा की। अभिनेता ने कहा कि आप कितने खूबसूरत हैं कितना तेज आपके चेहरे में हैं। इतनी प्यारी शक्ल है मनमोहने वाली शक्ल है। आदित्य पंचोली ने कहा आपकी आवाज,आपका स्वरूप,आपकी आँखें,आपके नाक नक्श बहुत सुंदर हैं। आपका हमारे प्रति प्यार बहुत बड़ी बात है। संत ने कहा वह उनके बेटे समान मुलाकात के दौरान सदगुरु रितेश्वर महाराज ने अभिनेता आदित्य पंचोली से कहा कि वह निश्चल हृदय से प्रेम करते हैं,आशीर्वाद दे रहे हैं,रोम रोम मेरा आशीर्वाद दे रहा है। उन्होंने कहा कि उनको नहीं पता क्यों किशोरी जी के मेरे पुत्र को यहां बुला लिया। में तो तुम्हें देखता हूं बेटे की तरह। अपने साधना की शक्ति दे रहा हूं। इसके परिणाम दिखेंगे। अभिनेता ने वृन्दावन के बाराह घाट स्थित आनंदम धाम आश्रम पहुंचकर सदगुरू रितेश्वर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।अभिनेता ने सपरिवार उनके दर्शन किये। आदित्य पंचोली रीतेश्वर महाराज से मिलकर मंत्र मुग्ध हो गए ,वो उन्हें काफी देर तक निहारते रहे। एक्टर ने सदगुरू महाराज के प्रवचन सुने। अभिनेता की जानकारी मिलते ही आश्रम के बाहर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। उनके प्रशंसक उनकी झलक पाने को आतुर नजर दिखाई दिए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *