रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन ने शुक्रवार को जैन धर्म के नौवे तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ का जन्म कल्याणक (जयंती) महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। यह पावन आयोजन तीर्थंकर भगवान की जन्मभूमि, काकंदी, खुखुंदू देवरिया में मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ, क्लब ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए एक नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया। यह सेवा कार्य सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चला, जिसमें अनुभवी चिकित्सक डॉ. वाई. सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। 200 से अधिक स्थानीय मरीजों का मुफ्त नेत्र परीक्षण किया गया। गंभीर मोतियाबिंद या अन्य समस्याओं से ग्रस्त 20 मरीजों ने क्लब के सहयोग से ऑपरेशन कराने के लिए अपनी सहमति दी। यह सेवा काम नेत्रहीनता के निवारण की दिशा में रोटरी क्लब की महत्वपूर्ण पहल को दर्शाता है। दर्शन कर लिया पुण्यलाभ कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मभूमि पर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और पुण्यलाभ अर्जित किया। यह अवसर अध्यात्म और सामाजिक सेवा का एक अद्भुत संगम बन गया। इस अवसर पर क्लब की कई वरिष्ठ सदस्याएं और पदाधिकारी उपस्थित रहीं, जिनमें रो. रीना अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, रो. रेनू कंन्दोई, रिंकी, प्रांजल और वैभव शामिल थे। क्लब की अध्यक्ष रो. अल्पना जैन और सचिव रो. शिखा जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने और सेवा कार्य में सक्रिय योगदान देने के लिए सभी उपस्थित सदस्यों और चिकित्सकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
भगवान पुष्पदंत नाथ की जयंती पर 'फ्री आई चेकअप कैंप':रोटरी क्लब मिडटाउन ने आयोजित किया कार्यक्रम, 200 लोगों का हुआ चेकअप
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
