भदोही में यातायात पुलिस ने नवंबर-2025 यातायात माह के तहत एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 579 वाहनों का चालान किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह जागरूकता और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगर के प्रमुख चौराहों पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, फॉल्टी नंबर प्लेट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में और सीओ यातायात राजीव सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ चेकिंग की। इस दौरान 540 बाइक और 39 चार पहिया वाहनों सहित कुल 579 वाहनों का चालान किया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने और सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही, नियंत्रित गति से वाहन चलाने और सड़क पर बाईं ओर चलने के महत्व पर जोर दिया गया। चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन या ईयरफोन का उपयोग न करने, ब्लैक फिल्म न लगाने, स्टंटबाजी न करने और हूटर या संशोधित साइलेंसर जैसे तेज ध्वनि वाले हॉर्न का प्रयोग न करने की हिदायत दी गई।
भदोही में यातायात पुलिस ने 579 वाहनों का चालान किया:गोलों को जागरूक किया, नियम तोड़ने पर हुई कार्रवाई
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
