प्रयागराज के भारतीय जनता पार्टी के नेता धवल त्रिपाठी की कार में अजगर का बच्चा निकलने से हंगामा मच गया। हंडिया के रहने वाले भाजपा नेता की स्कार्पियो के बोनट में अजगर का बच्चा कई दिनों से छिपा हुआ था। शुक्रवार को वह गाड़ी को सर्विस के लिए भेजने लगे तो अचानक बोनट के अंदर अजगर देख खलबली मच गई। करीब 7 फिट का अजगर फुंकारने लगा। इसके बार लोग उसका वीडियो बनाने लगे। भाजपा नेता और अन्य लोगों ने मशक्कत कर अजगर के बच्चे को पकड़ा। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया। भाजपा नेता धवल त्रिपाठी का कहना है कि अजगर कई दिनों से बोनट में था। वह इंजन गर्म होने पर हलचल करता था लेकिन समझ में नहीं आता था। चूंकि बोनट ड्राइवर ही खोलता है ऐसे में वह समझ नहीं पाए कि अंदर क्या है। वह बताते हैं कि इन दिनों परिवार के लोग कई बार गाड़ी में बैठे। यह तो गनीमत नहीं कि उस वक्त किसी ने सांप नहीं देखा नहीं तो और हंगामा होता।
भाजपा नेता के गाड़ी अजगर का बच्चा, खलबली:बाेनट के अंदर कई दिनों तक बैठा रहा, परिवार के लोग स्कार्पियो में घूमते रहे
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
