भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की नई जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन रविवार को बब्बन सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, हरैया में किया गया। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में देवेश मणि त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष और हेमंत सिंह को जिला संयोजक चुना गया। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में हृदय कुमार पाठक वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, संग्राम सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, घनश्याम चौबे जिला महामंत्री, प्रदीप कुमार जिला संगठन मंत्री, विशाल कुमार जिला प्रवक्ता, विशाल गुप्ता जिला विधिक सलाहकार, दिनेश मिश्रा जिला सह संयोजक, कृपाशंकर तिवारी जिला विद्यालय विकास मंत्री, अमरनाथ यादव जिला छात्र कल्याण मंत्री, सुभाषपति त्रिपाठी जिला प्रबंधक प्रशिक्षण मंत्री, इंदु मिश्रा जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, हरेश्याम शुक्ला जिला अनुशासन समिति प्रमुख और अरुण यादव जिला संपर्क मंत्री बनाए गए। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा ओमप्रकाश सिंह को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ब्लॉक कार्यकारिणी में देवरिया सदर से संजय यादव, भलुअनी से धर्मेंद्र सिंह, तरकुलवा से अतुलपति त्रिपाठी और भटनी से त्रिलोकी नाथ यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधकों के एकजुट होकर कार्य करने से संगठन का तेजी से विस्तार होगा और उनके हित सुरक्षित रहेंगे। प्रदेश महामंत्री राजीव कुमार मिश्र ने आश्वासन दिया कि विद्यालय संचालन से संबंधित समस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन के स्तर पर प्राथमिकता से कराया जाएगा। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष देवेश मणि त्रिपाठी और जिला संयोजक हेमंत सिंह ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने संघ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बागेश्वरी मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार निगम, प्रदेश सह संयोजक धनंजय नाथ त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन कुमार शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेकानंद यादव सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में प्रबंधक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की कार्यकारिणी गठित:देवरिया में देवेश मणि त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, हेमंत सिंह जिला संयोजक
📅 Published: November 23, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
