मंडलायुक्त ने कहा- जलेसर के घुंघरू-घंटी से एटा की पहचान:समीक्षा बैठक कर बूथों और पटना पक्षी विहार का निरीक्षण किया, निर्देश दिए

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मंडलायुक्त संगीता सिंह आज एटा जिले के जलेसर पहुंचीं। उन्होंने तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों और चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने इस दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे एसआईआर (संक्षिप्त पुनरीक्षण) अभियान के तहत पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ संख्या 124 और 125 का जायजा लिया और अधिकारियों को शत-प्रतिशत एसआईआर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। संगीता सिंह ने जलेसर के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) घुंघरू-घंटी कारोबार का भी जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पटना पक्षी विहार का भी निरीक्षण किया। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने बताया कि जलेसर में बन रहे घुंघरू-घंटी के कारण एटा की पहचान देश-दुनिया में हो रही है। यहां के उत्पाद देश भर के विश्व विख्यात मंदिरों में गूंज रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जलेसर को दिए गए गैस पाइपलाइन परियोजना का कार्य भी शुरू हो गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी भावना विमल और तहसीलदार संदीप कुमार सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *