मऊ एसपी ने 14 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:इंस्पेक्टर और दरोगा बदले, कई थानों के प्रभारी भी हटाए गए

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मऊ में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक इला मारन ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 14 निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। यह कार्रवाई बीते दिनों थाना रानीपुर और थाना सरायलखंसी में हुए हत्याकांडों के बाद की गई है। लगातार दो गंभीर आपराधिक घटनाओं के चलते जिले की पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद अब पूरे सेटअप को री-शफल कर दिया गया है। मुख्य तबादले -थानों की कमान बदली सरायलखंसी थाना संजय सिंह – पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर नए प्रभारी निरीक्षक बनाए गए। पंकज पाण्डेय – पूर्व प्रभारी को जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभार दिया गया। दोहरीघाट थाना संजय कुमार त्रिपाठी – मीडिया सेल प्रभारी से दोहरीघाट के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज बनाए गए। राजकुमार सिंह – पूर्व प्रभारी को डी.सी.आर.बी. भेजा गया। दक्षिणटोला थाना धर्मेंद्र कुमार सिंह – पुलिस लाइन भेजे गए। वरिष्ठ उप निरीक्षक बसंत लाल – नए थानाध्यक्ष नियुक्त। साइबर क्राइम थाना शैलेश सिंह – डी.सी.आर.बी. से साइबर क्राइम के नए प्रभारी बने। योगेंद्र प्रसाद सिंह – पुलिस लाइन से साइबर क्राइम में तैनाती। आकाश सिंह – साइबर क्राइम प्रभारी से पुलिस लाइन भेजे गए। चिरैयाकोट थाना योगेश यादव – पूर्व प्रभारी को मीडिया सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया। सुभाष चंद्र – रानीपुर के प्रभारी से स्थानांतरित होकर नए थानाध्यक्ष बने। जितेंद्र कुमार (भीटी चौकी प्रभारी) – अब हलधरपुर थानाध्यक्ष। विजय प्रकाश मौर्य (हलधरपुर थानाध्यक्ष) – माफिया सेल का प्रभार सौंपा गया। प्रमोद कुमार (बेलवाघाट चौकी इंचार्ज) – अब दक्षिणटोला थानाध्यक्ष बनाए गए। रानीपुर और सरायलखंसी में हाल में हुए हत्याकांडों ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। स्थानीय स्तर पर बढ़ते दबाव और सुरक्षा की स्थिति सुधारने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है। एसपी इला मारन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि कानून व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *