मऊ की महिला ने आजमगढ़ में दर्ज कराया मुकदमा:वकील से मिलने आई महिला को जान से मारने की मिली धमकी

📅 Published: January 26, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मऊ से आई महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में मऊ के हलधरपुर की रहने वाली पूजा सोनी ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पति अमन वर्मा जो की आजमगढ़ के कोल बाज बहादुर के रहने वाले हैं से मुकदमा चल रहा है। इस मामले की सुनवाई के लिए अपने भाई आकाश सोनी और मां मीरा देवी के साथ दीवानी न्यायालय आजमगढ़ में अपने वकील से मिलने आई थी। और अपनी विवेचना के संबंध में बात कर रही थी इसी बीच अमन वर्मा अचानक मुझे देखते ही गाली गलौज करने लगा। मेरे भाई ने जब इसका विरोध किया तो गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद पुलिस चौकी पर जाकर शिकायती पत्र दिया। पुलिस अमन वर्मा को पकड़ कर ले आई पकड़े जाने पर भी अमन वर्मा थाना परिसर से बाहर निकलते हुए मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके साथ ही अमन और उसके साथी फोन पर घर के आसपास घूमकर मुझे डराते धमकाते हैं। ऐसे में मुझे जान का खतरा है। महिला की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा वही इस मामले में महिला पूजा सोनी की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *