मऊ जिला अस्पताल ब्लड बैंक पर वसूली का आरोप:मरीज से ब्लड जांच के नाम पर ₹1100 वसूले, रसीद नहीं दी

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मऊ जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में मरीजों से कथित तौर पर मनमानी वसूली का मामला सामने आया है। एक महिला मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ब्लड डोनेट कराने के बावजूद उनसे ₹1100 वसूले गए, जबकि सरकारी नियमों के तहत ब्लड जांच और उपलब्धता पूरी तरह निशुल्क है। यह घटना मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा मोहल्ले की है। रविवार दोपहर 35 वर्षीय शबनम पत्नी शाकिर अली की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर में मात्र पांच पॉइंट ब्लड है और तत्काल ब्लड बैंक से रक्त उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सरकारी नियमों के अनुसार, जिला अस्पताल में ब्लड की जांच और उपलब्धता के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। हालांकि, शबनम के पति शाकिर अली का आरोप है कि जब वह अपने एक साथी डोनर के साथ ब्लड बैंक पहुंचे, तो कर्मचारियों ने जांच के नाम पर उनसे ₹1100 की मांग की और रसीद देने से भी इनकार कर दिया। शाकिर अली ने मीडिया को बताया, “मैं अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने ब्लड की कमी बताई। मैं तुरंत डोनर लेकर ब्लड बैंक गया। वहां जांच होने के बाद मुझसे ₹1100 ले लिए गए। जब मैंने रसीद मांगी तो साफ इंकार कर दिया गया।” मामले की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल के सीएमएस धनंजय सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है और इस पर जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने पैसे लेने से इनकार किया है, लेकिन फिर भी पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना ने जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के संचालन और उसकी पारदर्शिता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *