मऊ में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कार्रवाई:550 वाहनों का चालान काटा, SP ने की कार्रवाई

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मऊ जिले में पुलिस ने यातायात माह के तहत एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी की उपस्थिति में गाजीपुर तिराहे पर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 550 वाहनों का चालान किया गया, जबकि कई अन्य को जब्त (सीज) कर लिया गया। जब्त किए गए वाहनों में मोटरसाइकिलें, चार पहिया वाहन, एम्बुलेंस और ट्रक शामिल थे। यह अभियान मऊ जिले के सभी थानों में एक साथ चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि 1 नवंबर से 30 नवंबर तक ‘यातायात माह’ मनाया जा रहा है। इस अवधि में लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में तीन दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे और जिले के सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस अभियान का मुख्य फोकस उन बड़े वाहनों पर था, जो अवैध रूप से हाईवे पर खड़े होकर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इसके अतिरिक्त, काली फिल्म लगी चार पहिया वाहनों, लाल और नीली बत्ती का अवैध उपयोग करने वाले वाहनों, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात के चल रहे वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि रोडवेज बसों सहित सरकारी और गैर-सरकारी दोनों तरह के वाहनों का चालान किया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई। शहर में ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों और अधिकतम पांच सवारी बैठाने की सीमा के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा और इसमें किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *