मऊ में रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर:बैंककर्मी गंभीर घायल, युवती को बचाने में हादसा

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में बैंककर्मी परमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। भुजौटी स्थित सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के सामने यह घटना तब हुई जब एक रोडवेज बस के सामने एक युवती आ गई तभी रोडवेज बस ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। परमेश एक युवती को बचाने के प्रयास में अपनी कार से नियंत्रण खो बैठे थे। जानकारी के अनुसार, मऊ की तरफ से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर परमेश की कार से टकरा गई। युवती को बचाने के चक्कर में परमेश की कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी सूरज मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बैंककर्मी परमेश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। इसी दौरान, घोसी की तरफ से आ रही एक अन्य कार भी सामने आई परिस्थिति से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। गौरतलब है कि मऊ जनपद में रोडवेज बसों से होने वाले हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ दिन पहले ही नगर क्षेत्र में एक रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे। यातायात माह के बीच लगातार हो रही ये दुर्घटनाएँ जिले में सड़क सुरक्षा और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर चिंताएं बढ़ा रही हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *