मझुई नदी में 10 बोरियों में मिले गोवंश के अवशेष:सुल्तानपुर में ग्रामीणों ने देखा, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर क्षेत्र में सोमवार को हड़कंप मच गया जब टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हालापुर गांव के पास मझूई नदी में गोवंश के अवशेष मिले। सुबह ग्रामीणों ने पुल के नीचे कई बोरियां तैरती देखीं। संदेह होने पर जांच करने पर बोरियों के भीतर गोवंश के कटे सिर और अन्य अवशेष पाए गए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी दिवाकर द्विवेदी, सेमरी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र और अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना प्रभारी यादवेंद्र सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर जिले की सीमा पर होने के कारण दोनों जिलों की पुलिस सतर्क हो गई। कुछ ही देर में दोनों जिलों के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अंबेडकरनगर की करणी सेना और सुल्तानपुर के बजरंग दल के सदस्यों ने मौके पर प्रदर्शन किया। घटनास्थल की स्पष्ट पहचान के लिए पुलिस ने लेखपाल सतीश मिश्रा को बुलाया। लेखपाल ने पुष्टि की कि यह स्थान जयसिंहपुर क्षेत्र के हालापुर गांव की सीमा में आता है। इसके बाद जयसिंहपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी बोरियों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन रात तक बोरियां पूरी तरह से बाहर नहीं निकाली जा सकीं। जयसिंहपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने बताया कि अयोध्या में विशेष ड्यूटी पर होने के कारण उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। हिंदू संगठनों ने पुलिस से दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने की मांग दोहराई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *