मण्डलायुक्त ने माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की:मौके पर किया निरिक्षण, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगामी माघ मेला 2025 में श्रद्धालुओं की आसान और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आईसीसीसी सभागार, मेला प्राधिकरण कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मेला क्षेत्र के लिए प्रस्तावित ट्रैफिक प्लान, पार्किंग स्थलों की तैयारी, भीड़ प्रबंधन और कंटीजेंसी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद ने प्रमुख स्नान पर्वों, पूर्व में लागू यातायात योजनाओं और पार्किंग स्थलों की स्थिति की जानकारी अधिकारियों को दी। बैठक में जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, रीवा, कानपुर, लखनऊ और प्रतापगढ़ से आने वाले वाहनों के प्रवेश मार्ग तय करने, तथा श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े इसके लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सभी एसीपी ने अपने-अपने क्षेत्रों की पार्किंग क्षमता और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्रस्तुत की। मण्डलायुक्त के निर्देश मण्डलायुक्त ने सभी पार्किंग स्थलों पर समय रहते निम्न सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा- लेवलिंग और झाड़ियों की सफाई रिकेडिंग/ट्रेंच पेयजल टैंकर रोशनी की व्यवस्था रैम्प व शौचालय सीसीटीवी कैमरे साइनेज पार्किंग को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले रास्तों की मरम्मत व चकर्ड प्लेट बिछाना पुलिस आयुक्त के निर्देश पुलिस आयुक्त ने सभी एसीपी को अपने क्षेत्रों के पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माघ मेला समाप्त होने तक पार्किंग स्थलों की पूरी जिम्मेदारी सम्बंधित एसीपी की रहेगी। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर साइनेज लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक से पहले मण्डलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने नैनी क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंग स्थलों और रूटों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिर्जापुर व रीवा रोड से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग और रूट प्लान पर भी चर्चा की गई। निरीक्षण व बैठक में माघ मेला अधिकारी ऋषिराज, नगर आयुक्त सीलम साईं समेत सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *