मथुरा में एक्सीडेंट में व्यक्ति की मौत:सड़क किनारे खड़ा था, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में 11 नवंबर को हुए एक सड़क हादसे में गांव कंचनपुर अड़ींग निवासी विजयपाल (45) पुत्र चरण सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई केदार सिंह के अनुसार, विजयपाल दतिया चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजयपाल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विजयपाल को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।। उनके दो छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक सवार की तलाश जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *