मथुरा में घर में आग लगाने के लिए पेट्रोल डाला:सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद, संपत्ति विवाद में आरोपी नामजद

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की द्वारकेश कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक महिला के घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की गई। यह घटना कथित तौर पर संपत्ति विवाद के चलते हुई। पीड़िता शालू अग्रवाल ने बताया कि पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है। शालू अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने हाल ही में यह मकान खरीदा है। मकान को लेकर कुछ नामजद व्यक्तियों के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि आरोपी लगातार राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे और मना करने पर धमकियां दे रहे थे। बीती रात कुछ लोग उनके घर पहुंचे और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान घर के शीशे भी तोड़ दिए गए। पीड़िता के अनुसार, यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में स्पष्ट रूप से कुछ लोग घर के अंदर पेट्रोल फेंकते और शीशे तोड़ते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही गोविंद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया, आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता शालू अग्रवाल ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे इस मामले को उच्च अधिकारियों तक ले जाएंगी। थाना प्रभारी राजकमल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *