मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के जंगल में गुरुवार रात 9 बजे एक महिला घायल हालत में मिली। उसके सिर में गोली लगी थी। राहगीरों ने देखा तो फौरन पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान खुशी के रूप में हुई है। वह थाना गोविंदनगर की रहने वाली है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला खुशी जगन्नाथपुरी की रहने वाली है। उसके पिता विपिन कुमार अग्रवाल ने बताया- बेटी ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। पिछले छह महीनों से उसका पति से विवाद चल रहा था। उसने पति से तलाक के लिए न्यायालय में वाद दायर किया था, जिसकी सुनवाई जल्द होनी थी। आरोप हैं कि इसी के चलते खुशी के पति सूरज ने उसे गोली मारी हैं। ताकि वह कानूनी कार्यवाही से बच सके। परिजनों ने यह भी बताया कि खुशी की कोई संतान नहीं है और वह काफी परेशान रहती थी।
मथुरा में घायल हालत में जंगल में मिली महिला:सिर में लगी थी गोली, परिजन ने पति पर जताया शक
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
