मथुरा में ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर:30 वर्षीय युवक की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय सोनम उर्फ सोनू की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। अर्जुनपुरा निवासी सोनम अपने मालिक के साथ डुप्लीकेट चांदी (गिल्ट) लेकर आगरा से मथुरा लौट रहा था। बाद रेलवे पुल के पास एक बेकाबू ट्रक ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के समय सोनम का मालिक आगे चल रहा था, जबकि सोनम पीछे स्कूटी से आ रहा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। सोनम स्कूटी पर लगभग 50 किलो डुप्लीकेट चांदी (गिल्ट) लेकर जा रहा था, जिसे पुलिस ने सुरक्षित रूप से उसके मालिक को सौंप दिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मॉर्च्युरी भेजा गया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने सोनम की मौत को संदिग्ध बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की है। सोनम की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी। वह परिवार का इकलौता सहारा था। शांत और मेहनती स्वभाव वाले सोनम की अचानक हुई मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *