मथुरा में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:रात में खेत में सोने गए थे, सुबह परिजन जगाने पहुंचे तो हुई जानकारी

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के आन्योर गांव में थान सिंह (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव खेत में पड़ा मिला। बताया गया कि थान सिंह रात में अपने खेत पर सोने गए थे। सुबह जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजन चिंतित हुए और खेत पर पहुंचे। वहां उन्होंने थान सिंह को मृत अवस्था में पाया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल गोवर्धन पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी रवि त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से प्रारंभिक जानकारी ली और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *