मथुरा में हत्या के प्रयास के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:घर में घुसकर की मारपीट, लाठी डंडे और तमंचे से किया था हमला

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर अमरानंगला रोड स्थित श्यामा मार्केट में दीपक उर्फ दीपू की कैंटीन से आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम उसफार निवासी दीपक उर्फ दीपू, गोपालधाम कॉलोनी निवासी सोनू और ग्राम उसफार निवासी सूरज शामिल हैं। इनकी आयु 19 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह मामला 17 नवंबर 2025 का है। वादी ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने उनके घर में घुसकर लाठी, डंडा और तमंचे से हमला किया। हमले में वादी के तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक भाई के हाथ-पैर टूट गए, दूसरे को गंभीर चोटें आईं और तीसरे को बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान अभियुक्तों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। वादी की शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 717/25 धारा 190/191(2)/191(3)/110/115(2)/117(2)/131/324(2)/333/351(3)/352 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार 20 नवंबर 2025 को मुखबिर सूचना के बाद पुलिस टीम ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *