मधुमक्खियों के हमले से बाइक सवार पिकअप से टकराए:बहराइच में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले के बाद एक बाइक बेकाबू होकर पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना बरई बिलासा गांव के पास हुई। रिसिया थाना क्षेत्र के लालपुर भीराम गांव निवासी रमेश (25), जगजीवन (32) और ननकऊ (31) मजदूरी करने शहर आ रहे थे। रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के प्रयास में बाइक बेकाबू हो गई और सामने से आ रही पिकअप से जा टकराई। आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, रमेश की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि जगजीवन और ननकऊ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *