ममदानी की ट्रम्प से आज पहली मुलाकात:न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में दोनों की तीखी बयानबाजी हो चुकी; अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार मजाक उड़ा चुके

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट और न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से पहली बार मुलाकात करेंगे। 4 नवंबर को न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव के बाद भी दोनों की यह पहली मुलाकात होगी। ट्रम्प ने अपने ट्रूथ सोशल पर कहा, ‘न्यूयॉर्क के कम्युनिस्ट मेयर जोहरान ‘क्वामे’ ममदानी ने मुझसे मुलाकात के लिए कहा। हम दोनों वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मुलाकात करेंगे।’ वहीं, ममदानी ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा- ट्रम्प के साथ मेरे कई मतभेद हैं, लेकिन मैं न्यूयॉर्क के हित में किसी भी एजेंडे पर उनके साथ मिलकर काम करूंगा। ममदानी ने कहा- अगर कोई एजेंडा न्यूयॉर्क के लोगों को नुकसान पहुंचाएगा, तो सबसे पहले आवाज भी मैं ही उठाऊंगा। बता दें कि न्यूयॉर्क मेयर चुनाव के दौरान ट्रम्प-ममदानी में तीखी बयानबाजी हो चुकी है। ट्रम्प ममदानी की नीतियों के आलोचक रहे हैं। उन्होंने 4 नवंबर के चुनाव से एक दिन पहले कहा था कि अगर ममदानी जीते तो यह न्यूयॉर्क के लिए एक आर्थिक और सामाजिक आपदा होगी। ट्रम्प कई बार ममदानी का मजाक भी उड़ा चुके हैं। उन्होंने 6 नवंबर को कहा था- वो जो मंडानी या जो भी उसका नाम है… न्यूयॉर्क वाला… सोचता है कि मर्दों का महिलाओं के खेलों में खेलना बहुत अच्छा है। ट्रम्प का यह बयान एक तंज था, क्योंकि ममदानी ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों का समर्थन करते हैं।
ममदानी ने जीता न्यूयॉर्क मेयर चुनाव ममदानी ने 4 नवंबर को न्यूयॉर्क शहर के मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया था। वे 1 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे। ममदानी मानसून वेडिंग और सलाम बॉम्बे जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाली भारतीय मूल की मीरा नायर के बेटे हैं। ममदानी पिछले 100 सालों में न्यूयॉर्क के सबसे युवा, पहले भारतवंशी और पहले मुस्लिम मेयर होंगे। अपनी विक्ट्री स्पीच में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के 15 अगस्त, 1947 की आधी रात को दिए गए ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ का जिक्र किया था। भाषण के बाद वे अपनी पत्नी के साथ ‘धूम मचा ले’ गाने पर झूमते नजर आए। मां मीरा नायर ने मंच पर आकर उन्हें गले लगा लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… ममदानी को कभी घबराहट के दौरे पड़ते थे ‘मिस्टर कार्डमम’ के नाम से रैपर रह चुके ममदानी को 2017 में गंभीर क्लॉस्ट्रोफोबिया (बंद जगह में फंसने का डर) हुआ। सबवे (अंडरग्राउंड मेट्रो) में अंधेरी सुरंग में ट्रेन रुकने पर उन्हें घबराहट के दौरे आते थे। इस समस्या से लड़ने के लिए उन्होंने बिहेवियरल थेरेपिस्ट से मदद ली। थेरेपी के आखिरी सत्र में जब ट्रेन सचमुच सुरंग में रुक गई, तो थेरेपिस्ट ने मजाक में पूछा कि क्या तुमने यह ट्रेन रोकी है? आज भी ममदानी इमरजेंसी एंटी-एंजायटी दवा रखते हैं, पर उपयोग नहीं किया। ममदानी की जीत में पत्नी रमा दुवाजी (28) का साइलेंट रोल रहा। सीरियाई-अमेरिकी मूल की चित्रकार रमा, मंचों से दूर पर्दे के पीछे रहकर पति की चुनावी कैंपेन रणनीति, ब्रांडिंग और आकर्षक पोस्टर डिजाइन किए, जो काफी लोकप्रिय हुए। डेटिंग एप पर मुलाकात के बाद 2024 में कपल की शादी हुई। ममदानी अभी भी न्यूयॉर्क में किराए के मकान में रहते हैं। उनके पास कोई कार भी नहीं है। नेटवर्थ 1.77 करोड़ रुपए है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *