महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, विराट खंड-1, गोमती नगर में इंटरमीडिएट कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। जूनियर छात्रों ने सीनियर्स के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, गीत और नाटिका शामिल थे। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने रैंप वॉक में भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों से प्रतियोगी प्रश्न पूछे। बोर्ड परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया सीनियर विद्यार्थियों ने भी मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं और अपने स्कूल जीवन के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने साथ मिलकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। समारोह के दौरान सभी के लिए स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गई थी। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल और उपप्रधानाचार्या शालू श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।
महाराजा अग्रसेन स्कूल में विदाई समारोह:12वीं के छात्रों को 11वीं के विद्यार्थियों ने दी विदाई
📅 Published: February 14, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
