महिला प्रीमियर लीग फाइनल में नहीं चला शेफाली का जादू:वर्ल्ड कप फाइनल की रही स्टार, बेहतर प्रदर्शन की थी उम्मीद

📅 Published: February 6, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

रोहतक जिले की रहने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा का महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वनडे वर्ल्ड जिताने के बाद सबकी नजरें शेफाली वर्मा के प्रदर्शन पर थी, लेकिन पुाइनल मुकाबले में शेफाली के बल्ले से रन नहीं निकले और ना ही बालिंग में कोई दम नजर आया। शेफाली वर्मा महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल की तरफ से खेल रही थी, जबकि फाइनल में दिल्ली का मुकाबला रॉयल चैलेंजर बैंगलूरु के साथ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल की तरफ से मैदान में शेफाली वर्मा व लिजेली ली उतरी। दोनों ने शुरूआत में कुछ अच्छे शॉट भी लगाए, लेकिन अपनी पारी को लंबा नहीं कर सके। 49 के स्कोर पर गिरा पहला विकेट दिल्ली की तरफ से मैदान में उतरी सलामी जोड़ी का पहला विकेट 49 के स्कोर पर गिरा। शेफाली वर्मा ने 13 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए, लेकिन इसके बाद अरुणधति रेड्डी की गेंद पर रिचा घोष को कैच दे बैठी और अपना विकेट गवा दिया। शेफाली को एक ओवर ही मिला शेफाली वर्मा आलराउंडर की भूमिका में अक्सर नजर आती है। बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग भी करती है। इसी के चलते दिल्ली की कप्तान ने शेफाली को एक ओवर भी दिया, लेकिन उस ओवर में कोई विकेट नहीं मिला और 9 रन भी बैंगलूरू की तरफ से बनाए गए। जून में टी 20 वर्ल्ड कप शुरू शेफाली वर्मा टी20 क्रिकेट की स्टार खिलाड़ियों में से है और उनके प्रदर्शन पर हर किसी की निगाह टिकी रहती है। इसी साल 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में टी 20 महिला वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियों में अभी से शेफाली वर्मा जुट गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *