महोबा में युवक ने की आत्महत्या:पहरा गांव में शराब के नशे में फांसी लगाकर दी जान

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

महोबा जिले के पहरा गांव में 50 वर्षीय संजीवन अहिरवार ने कथित तौर पर शराब के नशे में आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार रात को हुई। जानकारी के अनुसार, संजीवन अहिरवार दिल्ली में मजदूरी का काम करता था और बीते कुछ दिनों से अपने गांव पहरा में ही रह रहा था। शनिवार रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा। उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। जब तक परिजनों को इस घटना का पता चला, तब तक संजीवन की मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को रात में ही जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। संजीवन अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बेटे भी हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *