लखनऊ महानगर स्थित माण्टफोर्ट इण्टर कॉलेज परिसर में वार्षिक उत्सव ‘द प्रिंस ऑफ इजिप्त’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशुतोष शुक्ला, स्टेट एडिटर, जागरण, ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद कॉलेज की समूह गान मंडली ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। बाइबिल पाठ ने वातावरण को शांत बनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत एक स्वागत नृत्य से हुई। इसके पश्चात कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया । ‘लाइव एन लोडेड’ की प्रस्तुति शाम के मुख्य आकर्षणों में कॉलेज बैंड ‘लाइव एन लोडेड’ की प्रस्तुति और बीट ब्लेंडर्स का प्रदर्शन शामिल था। समारोह की मुख्य प्रस्तुति ‘द प्रिंस ऑफ इजिप्त’ नामक संगीतमय नाटक रही। छात्रों के अभिनय और निर्देशन कौशल की सराहना की गई। इस प्रस्तुति ने गुलामी की बुराई और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश भी दिया। डांसेज ऑफ द डायस्पोरा’ के अंतर्गत विविध नृत्य शैलियों का प्रदर्शन सांस्कृतिक यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, क्वायर द्वारा ‘द नोट्स इन हार्मनी’ का गायन और ‘डांसेज ऑफ द डायस्पोरा’ के अंतर्गत विविध नृत्य शैलियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का समापन ग्रैंड फिनाले और मुख्य अतिथि के संबोधन के साथ किया ।अंत में उप-प्रधानाचार्य नीना कैरन दास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। ‘मॉन्टफोर्ट एंथम’ के गायन के साथ समारोह संपन्न हुआ। यह वार्षिकोत्सव कॉलेज के छात्रों की प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मकता का प्रमाण था।
माण्टफोर्ट कॉलेज लखनऊ में वार्षिकोत्सव:‘द प्रिंस ऑफ इजिप्त’ का भव्य आयोजन
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
