मिर्जापुर में धर्मांतरण से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोतवाली देहात, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुख्य वांछित अभियुक्त फरीद अहमद को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। यह घटना 22 जनवरी 2026 को देहात कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा फाल इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली देहात में धर्मांतरण से संबंधित दो मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में गिरफ्तारी के लिए एसएसपी मिर्जापुर सोमेन बर्मा के निर्देश पर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अब तक दो जिम मालिक और दो जिम प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य अभियुक्त फरीद अहमद की गिरफ्तारी के बाद मामले की तह तक पहुंचने की उम्मीद है। मुठभेड़ का घटनाक्रम पुलिस को सूचना मिली थी कि फरीद अहमद खड़ंजा फाल क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही संयुक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अभियुक्त ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फरीद अहमद के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तुरंत पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
मुठभेड़ में पुलिस ने एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस ने मुठभेड़, गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली देहात में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में शामिल टीम इस गिरफ्तारी और बरामदगी में निरीक्षक अमित मिश्रा (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात) और निरीक्षक राजीव सिंह (प्रभारी निरीक्षक एसओजी/सर्विलांस) अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल थे।
मिर्जापुर में धर्मांतरण मामले का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार:पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में मारी गोली, दो जिम मालिक और दो जिम ट्रेनर गिरफ्तार
📅 Published: January 22, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
