मुंबई में आज WI vs ENG:दोनों 10 साल पहले फाइनल में भिड़ चुकीं, जीतने वाली टीम टेबल टॉपर बनेगी

📅 Published: February 11, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

टी-20 वर्ल्ड कप के 15वें मुकाबले में आज वेस्टइंडीज का सामना इंग्लैंड से होगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस 6.30 बजे होना है। ग्रुप-सी में दोनों टीमें 1-1 मैच जीत चुकी हैं, ऐसे में आज का मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच जाएंगी। दोनों टीमें 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के कोलकाता में ही आमने-सामने हो चुकी हैं। तब वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर में फाइनल जीता था। दोनों टीमों में बराबरी की टक्कर
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 38 मैच खेले गए। 19 में इंग्लैंड और 18 में वेस्टइंडीज को जीत मिली। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा। हालांकि, वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का दबदबा रहा है। टीम ने 7 में से 5 मुकाबले जीते हैं, जिनमें 2016 का फाइनल भी शामिल है। वेस्टइंडीज ने पांचों मुकाबले 2009 से 2016 के बीच ही जीते, पिछले 2 टूर्नामेंट में इंग्लैंड को ही जीत मिली। शाई होप वेस्टइंडीज के टॉप स्कोरर
वेस्टइंडीज के लिए 2024 के बाद से कप्तान शाई होप ने सबसे ज्यादा 981 रन बनाए हैं। उनके नाम एक सेंचुरी भी है। वहीं गेंदबाजी में लेफ्ट आर्म स्पिनर अकील हुसैन 49 विकेट के साथ टॉप विकेट टेकर हैं। स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले मैच में शिमरोन हेटमायर ने फिफ्टी लगाई थी। वहीं रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक ली थी। 1-1 मैच जीत चुकीं दोनों टीमें
वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अपना-अपना दूसरा मैच खेलेंगी। इंग्लैंड ने पहले मैच में नेपाल को 4 रन के करीबी अंतर से हराया था। वहीं वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया था। आज का मैच जीतने वाली टीम ग्रुप-सी के पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। रशीद इंग्लैंड के टॉप विकेट टेकर
इंग्लैंड के लिए लेग स्पिनर आदिल रशीद ने 2024 के बाद से सबसे ज्यादा 43 विकेट लिए हैं। हालांकि, नेपाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में वे महंगे साबित हुए थे। जहां 3 ही ओवर में उन्होंने 42 रन खर्च कर दिए थे। जोस बटलर 1049 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं। हाई स्कोरिंग है वानखेड़े स्टेडियम की पिच
मुंबई में इस वर्ल्ड कप के दौरान 2 मैच खेले जा चुके हैं। भारत और अमेरिका के बीच मुकाबले के दौरान पिच गेंदबाजों के लिए मददगार थी। बॉल फंसकर आ रही थी, जहां बैटिंग मुश्किल थी। हालांकि, इंग्लैंड-नेपाल मैच के दौरान पिच बैटिंग के लिए आसान हो गई थी। ऐसे में आज भी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। मुंबई में बारिश नहीं होगी
बुधवार को मुंबई में बारिश की कोई आशंका नहीं है। रात के दौरान ओस गिरने के चांस रहेंगे, जिससे बाद में बॉलिंग करना मुश्किल हो जाएगा। टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चुन सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और ल्यूक वुड/जोश टंग। वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ। ________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप साइफर्ट-एलन ने सबसे बड़ी साझेदारी की:दोनों के 100 सिक्स भी पूरे, पाकिस्तान ने 16 ओवर स्पिनर्स से फिंकवाए; रिकॉर्ड्स टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड ने जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट और फिन एलन ने इतिहास रच दिया। दोनों ने टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली। पूरी खबर

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *