मुजफ्फरनगर में ओवरलोड गन्ना ट्रालों से हादसे, एक की मौत:RTI कार्यकर्ता ने CM को लिखा पत्र, अवैध ढुलाई पर रोक की मांग

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मुजफ्फरनगर में गन्ना सीजन शुरू होते ही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालों से दुर्घटनाओं का सिलसिला तेज हो गया है। पिछले दो दिनों में दो बड़े हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये ट्राले 400 क्विंटल से अधिक गन्ना लादकर सड़कों पर चल रहे हैं, जिससे सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। ताजा मामला सोमवार, 15 नवंबर का है, जब रामराज क्षेत्र में 400 क्विंटल से अधिक गन्ना लदे एक ट्रैक्टर-ट्राले का संतुलन बिगड़ गया। यह ट्राला सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पलट गया। कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि उनकी जान बच गई। ग्रामीणों ने हाइड्रा की मदद से कार को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले 11 नवंबर, 2025 को भी गन्ने से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राले के पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में ऐसे दर्जनों हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इन लगातार हो रही दुर्घटनाओं से चिंतित होकर मुजफ्फरनगर के गांव पीन्ना निवासी किसान और आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने 17 नवंबर, 2025 को लिखे इस पत्र में अवैध गन्ना ढुलाई पर रोक लगाने की मांग की है। मलिक ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि चीनी मिलें जानबूझकर 400 क्विंटल से अधिक गन्ना ट्रैक्टर-ट्रालों से मंगवा रही हैं, जो पूरी तरह अवैध है। उन्होंने यह भी कहा कि ये वाहन न तो टैक्स जमा करते हैं, न ही परिवहन विभाग की अनुमति लेते हैं और न ही इनका फिटनेस या बीमा होता है। 27 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी के निर्देश पर गन्ना विभाग ने सभी चीनी मिलों को ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किए थे, लेकिन इसका कोई पालन नहीं हो रहा।ओवरलोड ट्रालों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण परिवहन विभाग लाखों रुपए का जुर्माना लगाने के बावजूद प्रतिबंध नहीं लगा पाता। यदि आगे कोई हादसा होता है तो संबंधित चीनी मिल के केन जीएम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए, क्योंकि अवैध वाहनों से गन्ना लदवाने की जिम्मेदारी मिल प्रबंधन की है। सुमित मलिक ने बताया कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री, परिवहन आयुक्त, कमिश्नर सहारनपुर और जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को बार-बार पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। सुमित मलिक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि परिवहन विभाग, जिला गन्ना विभाग और चीनी मिलों को तत्काल सख्त निर्देश जारी किए जाएं तथा 400 कुंटल से अधिक गन्ना ले जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि सड़कें सुरक्षित रहें और आम नागरिक की जान बच सके। साथ ही सरकार को होने वाला टैक्स का नुकसान भी रुके।मुजफ्फरनगर जिले में इस समय सभी 9 चीनी मिलें चालू हो चुकी हैं और गन्ना डुलाई जोरों पर है। लेकिन यदि ओवरलोडिंग पर तुरंत अंकुश नहीं लगा तो आने वाले दिनों में और बड़े हादसे होने की आशंका बनी हुई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *