मुजफ्फरनगर के मोरना ब्लॉक क्षेत्र के भोकरहेड़ी-लक्सर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बिट्टू पुत्र सुगनचंद, निवासी गांव माडाबेला, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार, उत्तराखंड को डायल 112 पुलिस ने मौके से भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना भोपा थाना क्षेत्र के सोरे नदी के पास हुई। भोपा थाना क्षेत्र की शुक्रताल चौकी इंचार्ज विवेक चौधरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत:भोकरहेड़ी-लक्सर मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
